वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बीना बहुगुणा का निधन

जनमंच टुडे।देहरादून। वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और रायपुर ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना बहुगुणा (60) का आज देर शाम निधन हो गया।  वह कई वर्षों से कांग्रेस से जुडी रही, लेकिन रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। कुछ समय पहले उन्हें डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें बीते दिनों श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया थाजहां उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया था। उनके शरीर में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण आज देर शाम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह राज्य बनने के बाद उत्तराखण्ड क्रांति दल से जुड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष भी रही। वह संयुक्त संघर्ष समिति में सुशीला बलूनी के साथ कार्यकारिणी में भी रही। वह नालापानी की महिला सीट से प्रधान भी रही। बीना बहुगुणा के पति लॉ कॉलेज के प्राचार्य हैं जबकि बेटी हिमाचल में जज हैं। उनका बेटा  भी दिल्ली की एक लॉ फर्म में एडवोकेट हैं। उनका  अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *