टनल निर्माण की पढ़ाई करेंगे तकनीकी के छात्र !

जनमंच टुडे। देहरादून। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही तकनीकी के छात्र टनल निर्माण की पढ़ाई कर निर्माण की बारीकियां सीखेंगे। टनल निर्माण में रोजगार के अपार सम्भावनाओं को देखते हुए पौड़ी के जिला जिलाधिकारी ने इसे धरातल पर उतारने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने  तकनीकी शिक्षण संस्थानों के छात्रों को टनल प्रोधोगिकी का क्रेश कोर्स/प्रशिक्षण कराने के लिए अधिकारियों को इसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।  जिलाधिकारी डाक्टर डॉ आशीष चौहान ने   रेलवे व एनआईटी सुमाड़ी, जीबी पंत प्रद्यौगिकी कॉलेज घुडदौड़ी, पॉलीटेक्निक पौड़ी वऔर आईटीआई पौड़ी के प्रबंधकों/हेड को जल्द ही शिक्षणरत्त  छात्रों को टनल प्रद्यौगिकी का क्रेश कोर्स/प्रशिक्षण करवाने के लिए  रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना जनपद सहित प्रदेश के तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। जिलाधिकारी ने कहा की छात्र टनल निर्माण के गुर सीख कर इसमे भविष्य  संवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *