मौसम का मिजाज बदलेगा, होगी बूंदाबांदी

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है।  मौसम विभाग के अनुसार आज  प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ऊँचाई वाले हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई है।  इसके साथ ही राज्य के आने स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *