हल्द्वानी – रामनगर की सड़क होगी चकाचक
जनमंच टुडे। नैनीताल।हल्द्वानी। रामनगर- कालाढूंगी- हल्द्वानी काठगोदाम – चोरगलिया- सितारगंज – बिजटि मार्ग के सुधारीकरण के लिए 195 लाख स्वीकृत किये गए है। सड़क के सुधारीकरण होने से यात्रियों को यात्रा करने में सहलुयत होगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने राजमार्ग संख्या 41 रामनगर से सितारगंज विजटी तक सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए न्यास फाउंडेशन मद से 195 लाख स्वीकृत किए हैं। 15 नवंबर के बाद सड़क सुधारीकरण का का शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को श्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के हल्द्वानी आगमन पर सर्किट हाउस में की गई समीक्षा बैठक के दौरान उक्त मार्ग के गड्ढा मुक्त और पेच रिपेयर के लिए निर्देश दिए गए थे, जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढे भरा एवं पैच रिपेयर के लिए 195.10 लाख का आगणन प्रस्तुत किया गया, जिसे न्यास फाउंडेशन मद से स्वीकृत दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं 15 नवंबर को टेंडर खोलने के बाद तत्काल 87 किलोमीटर के रामनगर कालाढूंगी हल्द्वानी काठगोदाम चोरगलिया सितारगंज बिजली राजमार्ग को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू होगा।
