आज बदलेगा मौसम का मिजाज
जनमंच टुडे। देहरादून। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम करवट लेगा। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही, हिमालय क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग ने आज चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के और बर्फबारी की संभावना जताई है।
