घण्टाघर के अम्बेडकर पार्क को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराए प्रशासन : जायसवाल

जनमंच टुडे। देहरादून। भीमराव अंबेडकर संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश संगठन प्रभारी गीताराम जायसवाल ने देहरादून के घण्टाघर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर अतिक्रमणकारियों के कब्जा करने पर रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन, नगर निगम,पुलिस प्रशासन से जल्द ही पार्क पर चारों ओर से किए गये अतिक्रमण हटाकर पार्क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जायसवाल ने कहा कि  देहरादून के दिल घण्टाघर स्थित संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर पार्क पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा करके उसे बदरंग कर रखा है। पार्क के चारों ओर से अतिक्रमण कर उस  पार्क के चाहर दीवारी पर कपड़े आदि लटकाए जा रहे जो कि बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा की  पार्क के चारों ओर कई सालों से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। पार्क की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा की एक दिन अतिक्रमण हटाया जाता है लेकिन दूसरे दिन फिर पार्क पर अतिक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा की पार्क पर  पर बार बार कब्जा कर उसे बदरंग करने वाले अतिक्रमणकारियों के साथ प्रशासन को सख्ती से पेश आना चाहिए, ताकि वह दोबारा अतिक्रमण करने की हिमाकत न कर सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के पार्क की दीवार पर किसी प्रकार का भी अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जायसवाल ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अन्दर पार्क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो भीमराव अंबेडकर संगठन  प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार गौतम,  प्रदेश उपाध्यक्ष सितेंद्र कुमार,  प्रदेश उपाध्यक्ष नेमचंद, प्रदेश सचिव संगीता सैनी,  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार चौहदरी , प्रदेश महासचिव  अशोक कुमार, प्रदेश सचिव हेमराज, प्रदेश महासचिव निम्मी सिंह, प्रदेश महासचिव जशवंत सिंह ने भी अम्बेडकर पार्क को अतिक्रमणकारियों के चुंगल से मुक्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *