आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने कहा कि मोदी 2.0 सरकार के पांचवें बजट में महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा । मोदी सरकार ने किसान, महिला, अनुसूचित जातियों का सामाजिक विकास संभव किया है। लम्बे समय बाद ऊखीमठ पहुंचने के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने एक मुलाकात में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांचवे बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। उन्होने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वय सहायता समूह से जोड़ा गया है। स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे। उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए। एमएसएमी सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी योजना फिर से नवीनीकरण किया जाएगा। बजट में हरित विकास, युवा शक्ति और समावेशी विकास को शीर्ष प्राथमिकताओं के रूप में बांधते हुए पूंजीगत व्यय खर्च का विस्तार करने पर जोर दिया गया। धारा 87ए के तहत छूट भी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है, जिसका अर्थ है कि 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को कोई भुगतान नहीं करना होगा। उन्होने कहा कि कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए ‘एग्रीकल्चर एक्सलरेटर फंड’ बनाने की घोषणा की। इसका मकसद है कि गांवों के युवा उद्यमी बनें और किसानों की समस्याओं का इनोवेटिव और सस्ता समाधान लेकर आएं। आशा नौटियाल ने कहा कि ये बजट आम जनता और महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। बजट में दी गई व्यवस्थाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। बजट की इन्ही खूबियों को आम जनता तक पहुंचाने और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर बजट पर चर्चा अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि केदार घाटी में केदारनाथ, मदमहेश्वर व तुंगनाथ धामों के कपाट बन्द होने के बाद विभिन्न स्वयं  समूहों द्वारा स्थानीय मेलों में स्टाल लगाकर आजीविसहायताका के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है! उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वागीण विकास निरन्तर अग्रसर है तथा युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *