भक्तों के जयकारों से गूंजे शिवालय

जनमंच टुडे। डेस्क। महाशिवरात्रि पर प्रदेशभर के मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने  शिवालयों पर दुग्धभिषेक कर मनौती मांगी। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा  में डुबकी लगाकर  पुण्य अर्जित किया। महाशिवरात्रि पर प्रदेशभर के शिवालय भोले के जयकारों से गुंजयमान रहे। पौड़ी जिले के क्यूँकालेश्वर, कमलेश्वर, सिद्धपीठ एकेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर पिथौरागढ़ में भी श्रद्धालुओं ने मन्दिरों में पूजा अर्चना की। वहीं देहरादून के टपकेश्वर, पृथ्वी नाथ मंदिर सहित सभी मन्दिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। वही हरिद्वार में गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा घाटों पर उमड़ पड़े। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के साथ ही अन्य गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वही महाशिवरात्रि को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गयी थी। बम निरोधक दस्ते को भी मेला क्षेत्र में तैनात किया गया था। वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की।  मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि पर पहले चकरपुर (उधम सिंह नगर) स्थित वनखंडी महादेव मंदिर और फिर चम्पावत में सप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा,अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *