ड्यूटी के दौरान जवान शहीद

जनमंच टुडे। देहरादून। रूद्रप्रयाग के फलई गांव निवासी 35 असम राइफल में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। रविवार को पैतृक घाट पर शहीद कुलदीप भंडारी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सेना के जवान ऑपरेशन पर जा रहे थे। इसी दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *