G- 20 को लेकर हो रहे निर्माण कार्यों का कार्यों का निरीक्षण किया

जनमंच टुडे। नई टिहरी। टिहरी के जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत पीटीसी रोड एवं नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर किए जा रहे निर्माण कार्यों का कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे कटिंग कार्य एवं ड्रैनेज कार्यों में मशीन एवं मैनपावर बढ़ाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को टाइम लाइन बनाकर पूरा करना सुनिश्चित करें, सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए एक निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि प्रारूप में सभी बातों का उल्लेख हो जैसे कि कटिंग कार्य, ड्रेनेज कार्य, बेसवॉल, क्रेशबैरियर आदि अन्य कार्य कहां कहां होने है, कितना कार्य हो चुका है और कितना शेष रह गया है। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रेनेज का कार्य दोनो तरफ से शुरू करने, सड़क किनारे लगे सभी अनावश्यक चेतवानी बोर्ड हटा कर बोर्ड के नए डिजाइन प्लान करने तथा बोर्ड के डिजाइन एवं कलर में एकरूपता रखने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *