कार हादसे में चार लोगों की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। आज सुबह विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के चौपाल जा रही कार क्वानू-मीनस मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो युवकों की पहचान हो गई है, जबकि दो की शिनाख्त नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह विकासनगर से एक कार में 4 लोग हिमाचल जाने के लिए निकले। जैसे ही कार हिमाचल सीमा पर पहुंची। इसी दौरान कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में संदीप(30) पुत्र आत्माराम निवासी नेरवा शिमला , मनोज जिंटा(32) पुत्र केवलराम, अमरजीत ठाकुर( 35),प्रवीण( 30) निवासी हिमाचल के रूप में हुई ।
