हमारे खिलाड़ी देश,प्रदेश का नाम रोशन कर रहे : धामी
जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को“देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न ”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य ”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” एवं वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने ने कहा कि सरकार और विभाग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।खेल विभाग के जरिये कई सारी योजनाए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नही है, बल्कि उन्हें तरासते हुए आगे बढ़ाने की जरूरत है और सरकार इस ओर लगातार कार्य कर रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के लिए साधन व संसाधन मुहैया करा रहे हैं ताकि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए देश व प्रदेश के लिए मेडल लाए। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार वर्ष 2020-21के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन ,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी,देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान,वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को दिया गया।
