हल्द्वानी शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट

जनमंच टुडे। देहरादून। जल्द ही उच्च न्यायालय नैनीताल से हल्द्वानी स्थान्तरित कर दिया जाएगा।  केन्द्र सरकार ने इसे लेकर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर ये जानकारी दी है। केन्द्रीय मंत्री ने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार जब हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध करा देगी। उसके बाद केन्द्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *