चारधाम यात्रियों को एक ही जगह मिलेंगी सुविधाएं

जनमंच टुडे। ऋषिकेश। इस वर्ष से चारधाम यात्रियों को एक ही छत के नीचे यात्रा संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए इस बार चारधाम यात्रा का संचालन नए ट्रांजिट कैंप से किया जाएगा। ये जानकारी गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने पत्रकारों को दी। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि ऋषिकेश के नए ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के पंजीकरण के साथ ही उनके रहने और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र में 150 छोटे और 60 बड़े वाहन खड़े हो सकते हैं। आयुक्त ने कहा कि इस केंद्र का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *