चार सौ 22 करोड़ से होगा जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों तक यातायात सुगम करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के जरिए प्रदेश में सीमांत पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग 4 सौ 22 करोड़ की लागत से 61 किलोमीटर लम्बे जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग का चैड़ीकरण का कार्य की स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बागेश्वर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत पालड़ीछीना-कनगाड़छीना सड़क के लिए तीन करोड़ तीस लाख रुपये स्वीकृति मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *