राजकीय सम्मान के साथ दी शहीद को अंतिम विदाई

जनमंच टुडे। देहरादून। गत दिनों भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह(34) को आज सैन्य समान के साथ अंतिम विदाई दी। दोपहर 3 बजकर 30 बजे शहीद शहीद का पार्थिक शरीर आज उनके गांव राजावाला पहुंचा। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद को श्रद्धांजलि देने ग्रामीण शहीद के आवास पर पहुंचे । शहीद का दोपहर को प्रेमनगर स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के चचेरे भाई शुभम रावत ने  चिता को मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *