विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं : सतपाल महाराज
जनमंच टुडे। देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आज ऋषिकेश पहुंचे और लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के तौर पर बन रहे बजरंग सेतु के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन एवं लोनिवि मंत्री ने कहा की निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मे लेटलतीफी और हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सतपाल महाराज ने बताया कि ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प के रूप में बनाए जा रहे बजरंग पुल का काम लगभग 62 फीसदी पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद 132.30 मीटर लंबे इस पुल के कांच के फुटपाथ का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जु थी का 62 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके पश्चात 132.30 मीटर लंबे इस पुल के कांच के फुटपाथ का काम शुरू होगा और जुलाई 2023 तक “बजरंग पुल” स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए तैयार हो जायेगा। कहा कि जर्जर हो चुके 92 साल पुराने लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा की दृष्टि से 16 अप्रैल 2022 को प्रशासन ने बंद कर दिया था जिससे गंगा के आर-पार आवागमन को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही थी।
महाराज ने कहा कि बजरंग सेतु इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना होने के साथ साथ नवीनतम तकनीक वाला उत्तर भारत का पहला कांच के फुटपाथ वाला पुल है। इस पुल पर पर्यटक जहां गंगा की लहरों को देख रोमांचित हो सकेंगे वहीं उन्हे इस सेतु के टावर में केदारनाथ धाम की आकृति भी देखने को मिलेगी।
