वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत

जनमंच टुडे। पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट के पास विगत देर रात को एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों ने वाहन से कूद कर जान बचाई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को विषुपति का त्योहार मनाने अपने घर नेपाल  लौट रहे थे। मैक्स  झुलाघाट से बजांग जा रही थी।  जैसे ही मैक्स रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर झौलेक मोड़ के पास  पहुंची इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया।   हादसे में केदारस्यू गांव पालिका के  मनी बोहरा(60),मान बहादुर धामी(45) , बिरख धामी(45), बुरे धामी(45), नरे बोहरा(35), गोरख बोरा(45)  की मौत हो गई। 5 अन्य ने वाहन से कूदकर जान बचाई। सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को खाई से निकाल कर आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *