उत्तराखंड रिखणीखाल, धूमाकोट तहसील के गांवों में शाम सात से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू April 17, 2023 janmanchadmin जनमंच टुडे। पौड़ी। जिला प्रशासन ने बाघ के खौफ़ को देखते हुए रिखणीखाल, धूमाकोट तहसील के कई गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि रिखणीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत मेलधार के डल्ला गांव में दो दिन पहले बाघ ने एक व्यक्ति वृद्ध की जान ले ली थी। इसके बाद वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। रविवार को आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से बाघ के खोज की गई थी जिसमे एक बाघ की चहलकदमी कैमरे में कैद हुई थी। ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में एक वृद्ध शख्स की मौत के बाद आसपास के गांवों में भय बना बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रभावित गांव के रास्तों में प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए 10 स्ट्रीट लाइटें दी गई हैं। स्ट्रीट लाइटों को प्रभावित गांवों तक पहुंचाने के प्रयास किया जा रहा है। वही जिला प्रशासन ने रिखणीखाल और धुमाकोट तहसील क्षेत्र के कई गांवों में अग्रिम आदेश तक 11 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लगाया है। पौड़ी डीएम डाक्टर आशीष चौहान का कहना है कि बाघों का झुंड हमला कर सकता है। इस वजह से सायं 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। डीएम ने रिखणीखाल तहसील, धुमाकोट तहसील के 28 गांवों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही पैनू पट्टी चार में भी कर्फ्यू लगेगा। Continue Reading Previous भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े : धामीNext रिखणीखाल, धूमाकोट तहसील के कई गांवों में कर्फ्यू Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ