राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं संग देखी द केरल स्टोरी

जनमंच टुडे।देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महाविद्यालयों की 96 छात्राओं व सामाजिक महिलाओं के साथ शाश्वत भारत ट्रस्ट के सहयोग द्वारा द केरल स्टोरी फ़िल्म देखी। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं से कहा कि यह फ़िल्म आप सब को जागरूक करने का काम  करेगी। साथ ही उन्होंने  छात्राओं से कहा कि हमे अपनी संस्कृति और संस्कारों को कभी नही छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि  हमे सोशियल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों से कभी संपर्क नहीं बनना चाहिए और उनसे हमेशा दूरी बना कर रखनी चाहिए। कुसुम कण्डवाल ने बताया कि आज  प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में महिलाएं ऊंचाइयों और बुलंदियों को छू रही है। आज आवश्यकता है तो हमे जागरूक होकर अपने संस्कारों व संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हित में सख्त धर्मांतरण कानून भी बनाया है।इस अवसर पर शाश्वत भारत ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ माधव मैठाणी, अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ममता सिंह, आरएसएस के सुरेन्द्र सिंह, विहिप के संगठन मंत्री अंकुर जी, मनोज बिष्ट, कुश भाटिया, सुमन चौहान, पत्रकार नीता काण्डपाल सहित एमकेपी डीएवी एवं एससीआरआर की 96 छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *