सतपाल महाराज ने किया विकास योजना का शुभारंभ

जनमंच टुडे। हरिद्वार।  लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने  रूड़की के रामनगर स्थित रामलीला ग्राउण्ड में  88.73 लाख रुपये की लागत से निर्मित-विकास कार्यों का  लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार निरन्तर विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास खण्डों में ठोस अपशिष्ट/प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन के लिए कॉम्पैक्टर की स्थापना के लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जायेगा। महाराज ने इस दौरान जन-सुनवाई कार्यक्रम में  कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को तत्काल हल करें । उन्होंने कहा कि जिन अनुरोध पत्रों का प्रकरण विभागीय स्तर पर होने हैं वह विभाग उनका अधिकारी समय से त्वरित निदान करें।  106 लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से 73 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  उन्होंने विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नौ महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, राजस्व विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक वितरण किया।

साथ ही उद्यान विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को फसल दवाई किट/स्प्रे मशीन, एनआरएलएम की ओर से तीन एसएचजी को सीआईएफ की धनराशि, सहकारिता विभाग की ओर से 17 लाभार्थियों को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय कल्याण योजना के अन्तर्गत ब्याज रहित ऋण का वितरण किया। रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश का नम्बर-एक राज्य बनाना है, जिसमें आप सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन-कल्याण से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं, वे सभी कराये जायेंगे।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, रूड़की भाजपा अध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, ब्लाक प्रमुख रूड़की लुबना राव, ब्लाक प्रमुख खानपुर, जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *