बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज का उपयोग करें : भट्ट

जनमंच टुडे। नैनीताल । विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्लास्टिक फ्री नैनीताल कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें नैनीताल को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। भट्ट ने कहा कि प्लास्टिक के साथ-साथ अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान देना होगा जिससे पर्यावरण दूषित न हो सके। उन्होंने पहाड़ में प्रयोग में लाने वाले पोषक तत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ के लिए मडुवा, झंगोरा, मक्का इत्यादि अन्य चीजों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए। भट्ट ने कहा कि हम सभी को कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े या फिर कागज के बैग का इस्तेमान करना चाहिए। इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्लास्टिक फ्री नैनीताल की शुरूआत सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल से की जा रही है। इस संदेश को बच्चों के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंच जायेगा। उधर रोटरी क्लब के सौजन्य से केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक  सरिता आर्या ने मेहरागांव स्थित एक चैरिटेबल हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।  भट्ट ने कहा कि रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से यह सराहनीय पहल है इससे  स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं  मिलेगी। उन्होंने  कहा कि इस हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन, ओपथोलमी यंत्र, आंखों की जांच की मशीनें एवं एक एंबुलेंस प्रदान की गई है। रोटरी मंडल अध्यक्ष पवन ने बताया कि इस अस्पताल में 20 रुपये की पर्ची साथ ही निरूशुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *