केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया

जनमंच टुडे। हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल जिले के एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के परिसर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा 2500 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन व सेवायोजन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर सरकारी भर्तियों में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार दे रही है तो वही निजी क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कंपनियों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जिससे कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे। गौरतलब है कि रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा स्थाई रोजगार के लिए लगभग ढाई हजार पदों पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए रोजगार मेले में साक्षात्कार शुरू किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *