पटल पर छाया इंटर कॉलेज किशनपुर

जनमंच टुडे। देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर का इंटर परिषदीय परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा इंटर स्तर पर कुल 75 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 3 छात्र सम्मान सहित 18 प्रथम व 53 द्वितीय तथा 1तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए कुमारी शिवानी ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में 89 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया।  कक्षा 10 में 10 छात्र सम्मान सहित 35 प्रथम, 45 द्वितीय तथा 10 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।  प्रधानाचार्य रमेश चंद्र उनियाल व परीक्षा प्रभारी राकेश काला एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी व ख़ुशी ज़ाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *