खाद्य पदार्थ की दुकानों में छापेमारी

जनमंच टुडे। बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भराड़ी के खाद्य पदार्थ की दुकानों में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनिय के तहत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें साफ-सफाई का अभाव मिला। उन्होंने आठ को मौके पर पंजीकरण प्रस्तुत करने तथा साफ सफाई न रखने पर का नोटिस जारी किया। विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि इन दिनों जिले में गर्मी बढ़ने लगी है। इस मौसम में डायरिया व अन्य बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी मुख्य वजह बाजारों में मिलने वाला बासी भोजन माना जाता है। इसके अलावा साफ-सफाई नहीं होने पर भी समस्या बढ़ जाती है। इसे देखेते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिला अभिहित अधिकारी प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि कई दुकानदारों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया था। साथ ही साफ- सफाई का भी विशेष ध्यान नहीं दिया गया था। ऐसे आठ कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कराने के साथ ही साफ-सफाई रखते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार व जीवन धौनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *