राज्य के उंचाई वाले क्षेत्रों में बरसे मेघ

जनमंच टुडे। डेस्क।  प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया है।  बारिश के चलते वनों में लगी आग कुछ हद तक कम होने के साथ ही धुंध में हट गया है,। वही बागेश्वर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आज बारिश हुई जिसके चलते उमस बढ़ गई है। जिले में अपराह्न बाद मौसम ने करवट बदली। लगभग पौने घंटे झमाझम वर्षा हुई। जिससे जंगलों की आग काबू में है। धुंआ आदि छटने लगा है। लेकिन घाटी में उसम बरकरार है। वर्षा होने से कौसानी, कांडा, कपकोट आदि ऊंचाई वाले भूभाग पर मौसम सुहावना हो गया है।
सोमवार को सुबह धूप खिली। 12 बजे तक तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। अपराह्न बाद हल्के बादलों के बीच वर्षा हुई। अभी भी बादल छाए हुए हैं। वर्षा के आसार बने हुए हैं। वर्षा से जंगलों की आग शांत होने लगी है। वातावरण में फैला धुंआ धीरे-धीरे छट रहा है। वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। जबकि गरुड़, धरमघर, कपकोट और जिला मुख्यालय के जंगल रातभर जल रहे थे। किसान भी आसमान ताक रहे थे। धान की नर्सरी आदि सूखने लगी है। नहरों में पानी नहीं होने से रोपाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, जिले की विद्युत आपूर्ति भी चरमरा गई है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार हल्की वर्षा की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *