हादसे में बाइक सवार की मौत

जनमंच टुडे। रायवाला। बाइक से हरिद्वार जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक खम्बे से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के दरोगा  पुष्पेंद्र सिंह रायवाला से भांजे के साथ  हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और  बाााा चला रहे दारोगा का सिर खंभे से जा टकराया था। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दारोगा ने हेलमेट नहीं पहना था। पुष्पेंद्र सिंह 2015 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। वे हरिद्वार लक्सर के रहने वाले थे और पौड़ी  जिले में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *