उत्तरकाशी जिले के पुरोला में धारा 144 लागू

जनमंच टुडे। उत्तरकाशी। जिले के पुरोला में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने आज पुरोला में  फ्लैग मार्च भी किया।जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि पुरोला में तनाव की पूर्ण स्थिति को देखते हुए 14 से 19 जून तक धारा 144  लगा दी गई है। पुरोला नगर के मुख्य मार्गो पर बैरियर लगाए गए हैं। एडीएम और एसडीएम पुरोला में तैनात हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपर जिलाधिकारी ने पीस कमेटी की बैठक ली है। डीएम रुहेला कहा कि कानून व्यवस्था खराब न हो, इसके लिए धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पुरोला में आज से आने वाले हर नए व्यक्ति का रिकॉर्ड पुलिस के पास रहेगा। एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर देहरादून मुख्यालय से दो सीओ और एक एडिशनल एसपी सहित क्षेत्र में 300 पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं। नगर में आज से रात्रि गश्त भी बढ़ा दी जाएगी। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की नगूण, ब्रह्मखाल और डामटा चेक पोस्ट पर चेकिंग के साथ ही उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे पुरोला नगर में 15 जून को ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति धारा 144 उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *