खेत मे घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला, मौत

जनमंच टुडे। रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में खेत मे घास काटते समय पहले से ही घाट लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर मार डाला। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलदार के धमक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वह विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बार्डर से सटे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी मुरारी सिंह की  पत्नी कमलेश देवी (45) उत्तराखंड में स्थित अपने खेत पर घास काटने आयी थी। जब वह खेत मे घास काट रही थी, तभी खेत मे पहले से मौजूद गुलदार ने  महिला पर  हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई । शोर शराबा होने पर गुलदार भाग गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *