कांवड़ मेले में व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी
जनमंच टुडे। हरिद्वार।
आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ मेले को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति कांवड़ मेले में इस बार भी शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया जाएगा। महाराज ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने वाले शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कहा कि कांवड़ मेले के दौरान व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और कावड़ियों के हुड़दंग और्र उत्पात पर सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेश के पर्यट, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ मेले की समीक्षा बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले मेले के स्वरूप को बनाये रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के नजरिए से बिना साइलेंसर वाली बाईकों और हुड़दंगियों पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आपको बता दें कि 4 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू होगा जिला प्रशासन मेले की तैयारियों में जुटा हुआ है।
