हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुआ भगत पुरन सिंह जी सेवक जत्था
जनमंच टुडे। देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब सिखों के पवित्र स्थान श्री हेमकुंट साहिब के लिए गुरुद्वारा श्री गुरू अंगद देव कांवली रोड देहरादून से भगत पुरन सिंह सेवक जत्था हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरूदारे में अरदास पाठ किया। जत्था एक सप्ताह बाद यात्रा से वापस लौटेगा। आपको बता दे कि श्री हेमकुंड साहिब, ऊंचे हिमालय तक पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर एक अलौकिक आंनद प्राप्त होता है । गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यहां सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने ध्यान साधना की थी ।
