उत्तरकाशी में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

जनमंच टुडे। उत्त्तरकाशी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही कांवडी  गंगोत्री धाम पहुंचने लगे हैं। प्रदेश में चारधाम के यात्रा के बीच चार जुलाई से कांवड यात्रा विधिवत रूप से शुरू होने जा रही है। यात्रा के मुख्य पड़ावों एवं धार्मिक स्थलों पर कांवड़िये के लिए भंडारे, विश्राम आदि की व्यस्था करने वाली समितियां  तैयारियों में जुट गई है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए कहा है कि कांवड़ियों के लिए चिकित्सा सुविधा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढाने कांवड़ियों से पौधरोपण कराने की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *