हादसों में तीन की मौत
जनमंच टुडे।डेस्क। प्रदेश में आज हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर कार HR26 BE6018 चिन्यालीसौड़ से इंद्रा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार धरासू पुल के पास पहुँची अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना लोगों ने तत्काल प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। और कार सवारों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे में कार सवार पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह व उनके पुत्र, विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी उनका दूसरा पुत्र भूपेंद्र सिंह (25) घायल हो गया जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया है। दोनों भाई सेना में सेवारत हैंऔर आज दोनों अपनी मां के साथ चिन्यालीसौड़ से गांव जा रहे थे कि उनके साथ हादसा हो गया। वहीं पिथौरागढ़ जिले के नैनी से गणाई को जा रही एक कार यूके 04टीबी-2481 किमतोला के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में कार इन्द्र लाल (44) पुत्र नैन राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मनोज कुमार (40) पुत्र मोहन राम निवासी कुंजनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
