प्रदेश में बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश

जनमंच टुडे। देहरादून। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और सड़कें अवरुद्ध होने से ग्रामीणों का एक दूसरे से सम्पर्क कट गया है। मौसम विभाग ने  प्रदेश में 14,15 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया। मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रदेशभर में  भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने जिला अधिकारियों को 14,15 जुलाई को विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस बार विद्यालयों के स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है।राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के डयूटी आफिसर और उप सचिव अजीत सिंह ने अवकाश के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में अब 17 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *