मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कोरिडोर पर जल्द काम शुरू करने को कहा

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित करने को लेकर बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को  हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्रवाई जल्द  शुरू करने को कहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अन्तिम रूप दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *