प्रीतम को पर्यवेक्षक बनाने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न 

जनमंच टुडे। नई टिहरी। घनसाली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य का वरिष्ठ  पर्यवेक्षक बनाने पर  जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जताई है और इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और  प्रीतम सिंह को बधाई दी।  कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष व चकराता के विधायक  प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक पर बनाया गया है । पर्यवेक्षक  बनाये जाने पर टिहरी जिले के कांग्रेस जनों ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण कर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि  प्रीतम सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस जनों में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उत्साह का संचार होगा और 2023 में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।  उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह लगातार छह बार  से विधानसभा  हैं। साथ ही वह नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  भी कार्य कर चुके हैं उन्हें कार्य करने का लंबा अनुभव है। इसका लाभ छतीसगढ में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं।  जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव डोभाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव  सैयद मुशर्रफ अली, प्रदेश महासचिव विजय सिंह गुनसोला, विक्रम सिंह पंवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य नरेंद्र सिंह राणा, सबल सिंह राणा ,देवेंद्र नौटियाल, मुरारीलाल खंडवाल ,जोत सिंह रावत, अखिलेश उनियाल, मनमोहन सिंह माल, नरेंद्र चंद रमोला ,सूरज सिंह राणा, साहब सिंह सजवान ,मान सिंह रौतेला ,बर्फ चंद रमोला ,भरत सिंह बुटोला लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, गंभीर सिंह नेगी, दर्शन लाल नौटियाल, श्रीपाल सिंह पंवार, मुर्तजा बेग, शक्ति प्रसाद जोशी, दीपचंद सजवाण, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, लखबीर सिंह चौहान, लक्ष्मी रावत ,ममता उनियाल , कुंवर सिंह राणा  समेत सैकड़ों कांग्रेस जनों ने खुशी व्यक्त कर प्रीतम सिंह को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *