पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त ऐप बनाने के निर्देश

जनमंच टुडे। देहरादून। 

पंचायती राज मंत्री सतपाल  महाराज  ने पंचायतीराज के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में  पंचायती राज विभाग में कूड़ा मुक्त ऐप बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी कूड़ा होने की दशा में उसकी सूचना फोटो के माध्यम से विभाग तक पहुंच सके एवं कूड़े का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि उनके एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कभी भी किसी भी जनपद का औचक निरीक्षण किया जा सकता है तथा अगर किसी जनपद में साफ-सफाई न होना एवं कूड़ा आदि दिखाई दिया तो सम्बन्धित जनपद के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।विभागीय अधिकारियों ने महाराज को  बताया कि पंचायतों में कार्मिकों के पद कम होने के कारण कार्यों में तेजी नहीं आ पा रही है इस पर उन्होंने शीघ्र विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किए जाने का प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यय बढाए जाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में भी कम व्यय होने की वजह से भारत सरकार द्वारा द्वितीय किस्त बड़ी मुश्किल से दी गयी थी, अगर भविष्य में पुनः ऐसी स्थिति आयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *