कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
जनमंच टुडे। नई टिहरी । देश और प्रदेश में महिलाओं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं के विरोध में ब्लॉक/ शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि आज देश और प्रदेश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। केंद्र और राज्य सरकार को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ आने वाले चुनाव की चिंता है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष सुमन रमोला ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है । कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि मणिपुर से लेकर देहरादून तक हरिद्वार से लेकर उधम सिंह नगर तक जिस तरह आए दिन कानून व्यवस्था पटरी से उतर रही है, यह गम्भीर विषय है, लेकिन भाजपा के नेताओं को इसकी कोई चिंता नहीं है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज प्रदेश की जनता पछता रही है जिसका आने वाले लोकसभा में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र नौटियाल पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा आज जनमानस के सामने आ गया है । कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह सजवान, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी ,पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज सिंह राणा, पूर्व प्रमुख सौबन सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रभा तिवारी, गीता खनका, एनएसयूआई नेता तनीषा रावत ,किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्तम सिंह रावत ,विजय सिंह नेगी, विजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश कोहली, देव सिंह सजवान,गोविंद सिंह बिष्ट रविंद्र सिंह नेगी आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
