गौरीकुंड में भूस्खलन,दो दुकानें बही,12 लोग लापता

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे।ऊखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप गत देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर  मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से दो दुकान और एक खोखा बह गया। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड के अनुसार हादसे में 12 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी खोजबीन के लिए एनडीआरफ, एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई है।  भारी बारिश एवं  बोल्डर गिरने से सर्च और रेस्क्यू कार्य रात्रि को रोक दिया गया। आज सुबह एक बार फिर से सर्च अभियान शुरू किया  गया ।  जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में आशु(23), प्रियांशु,(18),रणवीर(28),अमर(28),अनिता(26),सविका(14),पिंकी(8),पृथ्वी(7),जतिन(6),वकील(3),विनोद(26
मुलायम(25) लापता बनाए जा रहे हैं। जिनकी खोज में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *