भारी बारिश से ढही मकान की दीवार, 2 बच्चों की मौत

जनमंच टुडे। टिहरी। उत्तराखंड के इस इलाके से बारिश के बीच बड़ी खबर आ रही है। टिहरी जिले के सकलाना पट्टी में मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त गया। इस हादसे में भाई-बहिन की मलबे से दबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को मलबा से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार
तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार ढह गई। स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष, रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *