युवाओं के लिए खुली भर्ती, जल्द करे आवेदन
जनमंच टुडे/ डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए नैनीताल बैंक सुनहरा अवसर लेकर आया है। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले पात्र युवा 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक पूरे देशभर के विभिन्न शाखाओं में 50 पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदक के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainital bank. Co.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
