भालू की पित्त के साथ तीन लोग गिरफ्तार

जनमंच टुडे। बागेश्वर। बागेश्वर में एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भालू की पित्त के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भालू की पित्त की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी  गई है। एसपी ने मामले की खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान ताकुला मार्ग पर पौड़ी बैंड से पहले बन रहे बस स्टाप पर शक होने पर तीन लोगों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई तो उनसे  340.62 ग्राम भालू की तीन पित्तियां बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। तीनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधित 2006 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कपकोट के झूनी गांव निवासी डिगर सिंह पुत्र सूप सिंह 55 वर्ष, खोलियागांव चौंरा निवासी, मनोज उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय 30 वर्ष और मिकिला खलपट्टा निवासी जगत सिंह पुत्र प्रताप सिंह 52 वर्ष शामिल हैं।एसपी ने कहा कि वह मामले की तह तक जाएंगे। भालू को किसने मारा और कहां पित्त पहुंचाई जा रही थी।  उन्होंने बताया कि डिगर सिंह पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में दोषमुक्त है, जबकि अन्य आरोपितों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *