शहीद को दी श्रद्धांजलि
जनमंच टुडे।कोटद्वार। सिद्धबली मन्दिर समिति ने शोक सभा का आयोजन कर समिति के सदस्यों ने पुछ रजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटद्वार निवासी सेना के जवान गौतम कुमार को दी श्रद्धांजलि दी। सिद्धबली मन्दिर प्रांगण में श्री सिद्धबली मन्दिर समिति द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा पुछ रजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए कोटद्वार निवासी सेना के जवान गौतम कुमार के देहावसान पर दुःख प्रकट करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर श्री सिद्धबली धाम के महंत श्री दिलीप रावत ने कहा कि. शहीद गौतम सिंह के बलिदान को इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा।
