छात्र ने की आत्महत्या

रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ के स्यांसू कालीमठ निवासी वीरेंद्र सिंह रावत के पुत्र 18 वर्षीय नवनीत सिंह ने सौमवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह चला। आज उसकी परीक्षा थी, लेकिन वह सुबह नहीं उठा तो अन्य लोगों ने उसको आवाज दी। खिड़की के रास्ते देखा तो वह मृत पाया गया। घटना की सूचना परिवार को दी गई। बाद में वे अपने बेटे को अपने साथ लेकर गये और पैतृक घाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। पता चला किएक परीक्षा में सफल नहीं हुआ, इस कारण डिप्रेशन में चल रहा था।