सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट जैसे मामलों पर सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शहरी जाम, ब्लैक स्पॉट्स, सड़क गड्ढों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने पर भी ज़ोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पर समझौता न करने की चेतावनी दी गई। बैठक में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *