शहीद को दी अंतिम विदाई

बागेश्वर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के एएसआई देव राम को आज अंतिम विदाई दी गई। 41 बटालियन खुर्दा भुवनेश्वर में तैनात रहे एएसआई देव राम का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। आज उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ  बागेश्वर के मंडलसेरा गांव में लाया गया, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 1989 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में भर्ती हुए देव राम ने 36 वर्षों तक देश सेवा की। कुछ दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज आईटीबीपी की 39वीं बटालियन दिल्ली से लेकर उनके गृह जनपद लायी, जहां 7वीं बटालियन मिर्थी ने उन्हें शस्त्र सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *