वनमंत्री उनियाल ने जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड के नीतीश मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड ने वर्ष 2024 वं 2025 में देहरादून के 120 से अधिक विद्यालयों में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इस अवसर पर वन मंत्री ने उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट 2024-25, जैव विविधता जागरूकता पुस्तक का भी लोकापर्ण किया।
