सराहनीय सेवाओं के लिए डीआईजी नेगी सम्मानित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन और पुलिस उप महानिरीक्षक राज कुमार नेगी को सराहनीय सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पुलिस पदक से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने नेगी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। राज कुमार नेगी वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में बीएसएफ यानि सीमा सुरक्षा बल ने आपदा प्रभावित कालीमठ घाटी के 22 गांवों को गोद लेकर राहत, बचाव एवं पुनर्निर्माण में योगदान दिया था। उन्हें कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय स्टार मेडल से भी सम्मानित किया गया। श्री नेगी संयुक्त राष्ट्र संघ के यूनाइटेड नेशन मिशन इन कोसोवो में भी रहे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल से उत्तराखंड पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर आए पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी श्री नेगी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *