काश्तकारों को दी विभिन्न जानकारियां
चंपावत। जिले के लोहाघाट में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे कृषि संकल्प अभियान अनुसंधान किसान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्राम सभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅक्टर दीपाली तिवारी पांडेय ने बताया इस कार्य के लिए गठित नोडल अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि विधियों, फसल सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर किसानों के खेतों का भी भ्रमण कर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान प्रदान किए गए।
