जनसम्पर्क अभियान चलाया

सतपुली। नवगठित हिमालयन क्रांति संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सतपुली बाजार में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्तों ने पार्टी के दृष्टि पत्र वितरित किए गए। इसके बाद मुख्य बाजार में जनसभा की गई। जिसमें मूल निवास अधिकार, रोजगार, सशक्त भूमि कानून, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, राजधानी गैरसैण के मुद्दों पर विचार रखे तथा सरकार से इनके लिए उचित कानून बनने की मांग की। सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय और प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने संबोधित किया। संचालन हंसादत्त बेलवाल ने किया । जन संपर्क अभियान में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट, केंद्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट,केंद्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, जिला अध्यक्ष पौड़ी दिनेश सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत्त बेलवाल , केंद्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, सल्ट विधान सभा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बंगारी, अमर सिंह मेहरा, राम सिंह रावत, महेश डर्बी, कुलवंत सिंह नेगी , बुद्धि बल्लभ सती , बृजेश चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *